Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह के युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर डॉ अमित गोंड को दी श्रद्धांजलि

Share This News

गिरिडीह। गिरिडीह के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर अमित गौंड के निधन के बाद शुक्रवार की शाम शहर के झंडा मैदान में शहर के युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में युवा उपस्थित होकर दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।

मौके पर सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए और इस दुख की घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि डॉक्टर अमित गौंड गिरिडीह के लिए गौरव थे।

उनकी असमय मृत्यु से गिरिडीह में चिकित्सा जगत को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से लोग आहत हैं और यह घटना गिरिडीह के लिए काफी दुखदाई है। कहा डॉक्टर अमित के नहीं रहने से अपूरणीय क्षति हुई है जिसे नहीं भरा जा सकता। रंजीत राय ने कहा कि उन्होंने बहुत कम समय में ही खुद को एक प्रसिद्ध सर्जन के रूप में स्थापित किया। डॉक्टर अमित गौंड सिर्फ एक अच्छे सर्जन ही नहीं बल्कि बेहद नेकदिल इंसान भी थे।

वह निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करते थे। गरीबों और असहाय लोगों की इलाज में हमेशा वह एक मददगार के रूप में खड़े रहते थे। कहा कि उन्होंने एक डॉक्टर के रूप में कई ऐसे केस को सफलता पूर्वक हल किया जिसके लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। मौके पर नीरज शाहबादी, गुड्डू सिंह, लखन बरनवाल, संदीप देव, कंपू यादव, रॉकी नवल, रामजी, संजीत सिंह, विक्की गुप्ता, जय मंडल, मुन्ना कुशवाहा, आशुतोष तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version