गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह मवेशी अस्पताल के पीछे शांति नगर मोहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय अशोक कुमार सिन्हा ने मफ़लर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि लगभग 4 बजे सुबह जब पत्नी और बेटा उठे तो देखा कि वह बेड पर नही थे बाहर निकले तो देखा कि किचन के छत से मफ़लर के सहारे अशोक कुमार सिन्हा का शव लटका है।
जिसे देख हो हल्ला करने लगे। परिजनों की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुटी और नगर थाना को घटना की सूचना दी गई सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या किन कारणों से किया गया है अभी पता नहीं चल सका है। वंही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।