Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में डीजे लोड वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, टूटी पैर की हड्डी

Share This News

 

गिरिडीह के गावां में एक डीजे लोड वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना तिसरी मुख्यमार्ग पर खोटमनाय में हुआ। जहां सेरुआ निवासी 65 वर्षीय कैली देवी सोमवार की शाम सात बजे डीजे लदा मैजिक वाहन ने चपेट में ले लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटित हुई जब वह अपने पशुओं को चरा कर वापस अपने घर आ रही थी। तभी डीजे लोड वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना के बाद महिला को टोटो से लेकर गावां सीएचसी पहुंचे।

डाक्टर हबीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने बताया कि वृद्ध महिला का पैर की हड्डी टूट गई है।

Exit mobile version