Site icon GIRIDIH UPDATES

मंईया सम्मान योजना- होली से पहले आएंगे 60 लाख महिलाओं के खाते में 5-5 हजार रुपये

Share This News

भारत के आर्थिक विकास में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। देश में महिलाओं को आधी आबादी के तौर पर भी जाना जाता है। यही वजह है कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला सशक्तिकरण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं भी लॉंच करती हैं। इस क्रम में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना चलाई हुई है।

इस क्रम में राज्य सरकार ने घोषणा की है कि योजना की 6ठी और 7वीं किस्त 15 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी। इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते में एक साथ 5,000 रुपए आएंगे।

झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने खुद इसकी घोषणा की है। मंत्री चमरा लिंडा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि मंईया सम्मान योजना की जनवरी और फरवरी की किस्त लाभार्थियों के खाते में 15 मार्च से पहले भेज दी जाएगी। इसके अलावा मार्च महीने की राशि भी संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जिसको जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Exit mobile version