गिरिडीह जिले में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसे लेकर झंडा मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। स्थापना दिवस को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ व अन्य झामुमो के कद्दावर नेताओं के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झंडा मैदान में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया जोहर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का सांस्कृतिक कार्यक्रम वी ढोल मांदर के थाप के साथ स्वागत किया गया।
हजारों की संख्या में जिले के कोने-कोने से लोग पहुंचे हुए हैं। इस दौरान झामूमो कार्यक्रताओ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को चाँदी की मुकुट पहनाकर दोनों को स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने स्थापना दिवस के मौक़े पर केक काटा ।