Site icon GIRIDIH UPDATES

पुण्यतिथि पर नमन किये गए भगवान बिरसा, बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

Share This News

गिरीडीह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर बिरसा जयंती समारोह समिति के द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर गिरीडीह के बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि पूरा देश आज भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भगवान बिरसा को नमन कर तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

समिति के अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि भगवान बिरसा की स्मृति में आगामी 15 नवंबर को बिरसा चौक पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर सोमनाथ केशरी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा 25 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में बिरसा मुंडा की शहादत हुई। वह समुदाय विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्षमण स्वर्णकार, रविकांत सिंह, सोमनाथ केशरी, मदन हेम्ब्रम, मुंजिलाल टुडू, सोना लाल मुर्मू, श्याम सुंदर हांसदा, अनिल मरांडी, पिंटू मरांडी, विमल किस्कु, भोलाराम टुडू, प्रो दिनेश मुर्मू, अनूप मुर्मू, धीरज राणा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version