पचम्बा थाना क्षेत्र के मानिक लालो में आज बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का श,व मिलने से सनसनी फैल गई। श,व मिलने की खबर से आस पास के इलाकों की भीड़ घटना स्थल में जुट गई। जिसके बाद मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पचंबा थाना को दी। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जांच में मृ,तक की पहचान उमेश दास (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता चीतो दास, निवासी शार्को, थाना डुमरी, जिला गिरिडीह के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृ,तक गिरिडीह में मजदूरी करने के उद्देश्य से आया हुआ था।
श,व पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौ,त के कारणों का पता लगाने के लिए श,व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करने में जुट गई है।