गिरिडीह

गिरिडीह में झामुमो महिला मोर्चा ने महिला दिवस पर किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Share This News

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा के माध्यम से महिला दिवस मनाया गया और साथ ही होली मिलन भी किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक मंडली के सदस्य नेत्री प्रमिला मेहरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने-अपने विचार दिए

जिसमें सुनीता शर्मा एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचान की जरूरत है और समाज के अंधविश्वास को तोड़ना और जो भी कुरीति है उसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है और लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना ताकि हर तरह से वह अच्छा बुरा समझ विकसित हो सके क्योंकि एक घर से दूसरे घर को महिलाएं जोड़ने का काम करती है, प्रमिला मेहरा ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए गांव घर पंचायत से महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करने को लेकर महिलाएं संकल्पित हुई और हर एक महिलाओं की सामाजिक समस्या के निदान के लिए भी महिलाओं को ही मुखर होना पड़ेगा और परिस्थितियों को भी समझना बहुत जरूरी है महिलाओं को किशोरी लड़कियों को शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित करना अच्छे बुरे के बारे में बताना अच्छे संस्कार देना यह सारा चीज अगर घर से प्रारंभ से होती है तो आने वाला पीढ़ी निश्चित तौर पर और भी बेहतर होगा परिवार मजबूत होगा समाज मजबूत होगा तभी महिला दिवस की सार्थकता होगी हम सभी वीरांगनाओं को नमन करते हैं जिन्होंने समय समय पर अपनी आवाज को बुलंद किया और महिलाओं के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी और हर तरह से बराबरी के अधिकार की बात की जिसके माध्यम से आज हम हर एक क्षेत्र में महिलाएं अपने हक और अधिकार को लेने में सक्षम भी हो पा रहे हैं हर महिलाओं को खुद भी जागरूक होना है और जो जागरूक नहीं है

उनको जागरूक करने की जरूरत है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमिला देवी अंजलि किसको , जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, सनी टूडू, ज्योति सोरेन, नंदा कुमारी सिंह, जीलानी बानो, रजिया खातून, नसीम प्रवीण, उर्मिला देवी, यशोदा देवी, सुशीला देवी, सुनीता शर्मा, सरोज सिंह, नीतू देवी, सुषमा देवी, रूबी देवी, रिंकी देवी, गीता शर्मा, रानी कुमारी, माधवी देवी, सोनिया सिंह, सविता देवी और रिंकी देवी आदि महिलाएं सम्मिलित हुई।