गिरिडीह जिला तैलीक साहू सभा नगर इकाई एवं युवा मंच के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आज बुधवार को साहू समाज भवन, हट्टी बाजार में बहुत ही धूमधाम से की गई। जिसमें मुख्य अतिथि बाल गोविंद साहू जिला अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि उमा चरण साहू प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद साहू एवं डॉ ज्ञान प्रकाश धर्म प्रकाश महासचिव हर गौरी सा उपाध्यक्ष श्याम साहू उपाध्यक्ष मनोज साहू युवा अध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं नगर कमेटी के सत्य प्रकाश साहा नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता नगर महासचिव अजीत , अभय शाह विकास रंजन,जय किशन, उज्जवल साव ,विक्की साहू ,अजय साहू दानवीर भामाशाह के प्रतिमा पर अबीर गुलाल एवं पुष्प अर्पण कर संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू संरक्षक बृजनंदन साहू उपाध्यक्ष हरगोरी साहू महासचिव धर्म प्रकाश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष उमा चरण साहू एवं मनोज साहू ने संबोधित किया एवं मंच संचालन नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शाह के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में साहू समाज की सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष के साथ बच्चे मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनाथ साहू ,प्रमोद साहू ,अरुण साहू ,पिंटू साहू ,निरंजन साहू ,पूर्वी अध्यक्ष बबलू साहू पचंबा अध्यक्ष मोहित साहू, प्रदीप साहू, अविनाश साहू, विकास साहू, दीपक साहू, सुनील साहू, सुमित साहू, रूबी शाह, नूतन शाह, रिंकी देवी, प्रमिला देवी, मंजू देवी, कुमारी अमीषा, कृति शाह सहित सैकड़ो की संख्या में साहू समाज के लोग सम्मिलित हुए।