गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के सिकरुडीह गांव में 35 वर्षीय महिला कौशल्या देवी (पति अशोक पंडित) की संदेहास्पद स्थिति में हो गयी। अशोक पंडित कोलकाता में रहता है। कौशल्या देवी का शव घर के कमरे में पाया गया। घटना के बाद मृतका के परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष के द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की गयी है। मृतका के पिता व भाई तिसरी थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव निवासी तिलो पंडित व सचिन पंडित ने बताया की छह वर्ष पूर्व में कौशल्या की शादी अशोक पंडित के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे लगातार मारपीट किया जा रहा था। दो वर्ष पूर्व में बड़ी गोतनी के द्वारा मारपीट किया गया था। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। तीन दिन पूर्व में कौशल्या के द्वारा फोन कर सूचना दी गयी कि छोटी गोतनी के द्वारा मारपीट की गयी। पिता तिलो पंडित व भाई सचिन के मुताबिक ससुराल पक्ष के द्वारा साजिश रचकर कौशल्या की हत्या की गयी है। इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।
