Site icon GIRIDIH UPDATES

पहलगाम हमला: 48 घंटे में पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश,पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, सिंधु जल समझौता भी रोका, पढ़े पूरी खबर

Share This News

पहलगाम हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल नदी समझौते को रद्द कर दिया है। इसी के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को नए वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी है। भारत ने अटारी सीमा को भी बंद करने का आदेश जारी दिया है।

भारत में पाकिस्तान के सभी सैन्य सलाहकारों को एक हफ्ते में भारत छोड़ने को कहा गया है। भारत भी पाकिस्तान से अपने सलाहकारों को वापस बुलाएगा। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी वापस बुलाए जाएंगे।

अगले फैसले तक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version