गिरिडीह

पचंबा के सोना आहार में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Share This News

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के पेठियाटांड सोनाअहरा तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का श,व मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मृ,तक की पहचान पेठियाटांड निवासी गुड्डू साव (33वर्ष ) के रुप में की गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद श,व को देखने के लिए पुरे इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस की टीम भी मौक़े पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर बताया गया कि गुड्डू कल शाम को घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया, तो सुबह उसकी खोजबीन शुरू की गयी। इसी बीच आज सुबह गुड्डू साव का श,व पेठियाटांड सोना आहार (तालाब) में पाया गया। फिलहाल पुलिस मृ,तक के श,व को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मृ,तक के परिजनो का रो – रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply