गिरिडीह झारखण्ड

मिथुन बनाए गए गिरिडीह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, लोगो ने दी बधाई

Share This News

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का चयन सूची जारी की है। गिरिडीह के मिथुन कुमार राम उर्फ मिथुन चंद्रवंशी को गिरिडीह भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सूची जारी होने और मिथुन चंद्रवंशी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

समर्थकों ने इस बात के लिए उन्हें बधाइयां दी है। साथ ही मिथुन चंद्रवंशी को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर अन्य लोग बधाइयां दे रहे हैं।