Site icon GIRIDIH UPDATES

मनसा पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, भाजपा नेता विनय सिंह हुए शामिल

Share This News

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित बसेरिया गांव में आयोजित मनसा पूजा में भाजपा नेता सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा नेता द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ कराया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और खरियोडीह डैम से जल उठाया गया।

जल उठाने के बाद कलश यात्रा वापस मंडप पहुंचा, जहां विधिवत पूजा अर्चना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि पूजा समिति द्वारा काफी धूम धाम से मनसा पूजा मनाया जा रहा है। मां मनसा के भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा भाव से मनसा मैया की पूजा में लीन है। मां मनसा अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरा करती है।

मौके पर पुजारी विनोद दास, व्यवस्थापक चेतु दास, ईश्वर दास, दुर्योधन दास, रीतलाल दास, मदन दास, पिंटू दास, किशोरी दास, हेमू दास, मनोज सिंह, सुरेश साहू, खिरोधर दास, अमित पासवान, वासुदेव, राम चंद्रवंशी, गंगाधर दास, गोपाल विश्वकर्मा, नागेश्वर दास, ईश्वर दास सहित सैकड़ो की श्रद्धालु मौजूद थे।

Exit mobile version