गिरिडीह झारखण्ड

35 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Share This News

गिरिडीह। 35 वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रमेश कुमार के दिशा निर्देश में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स और कार्मल स्कूल गिरिडीह में पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत एक पेड़ मां के नाम के बारे में स्कूली छात्र छात्राओं को बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सशत्र सीमा बल के जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत लगभग 900 पौधे लगाए गए और वितरण किया गया।

मौके पर छात्र छात्राओं को बताया गया कि पेड़ पौधों की रक्षा और पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे पर्यावरण को ऑक्सीजन देते हैं और हवा को साफ एवं स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में सशत्र सीमा बल के गिरिडीह के उप निरीक्षक दिनेश सिंह रावत, विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, कार्मल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर तेरेंसील्ड के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।