Site icon GIRIDIH UPDATES

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण, 35 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाए गए एक हजार पौधे

Share This News

बल गिरिडीह। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को 35 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गिरिडीह के प्रांगण में एवं कार्यक्षेत्र में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल के जवानों, स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चों और शिक्षकों के सहयोग से लगभग 950 पौधे लगाए गए। 35 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा इस कार्यक्रम के तहत 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। बताया गया कि 35 वी वाहिनी और वन विभाग के सहयोग से अब तक 10 हजार 6 सौ 81 पौधारोपण किया जा चुका है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाया गया और पेड़ पौधे के लाभ से सभी को अवगत कराया गया।

कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधों की रक्षा करना है। अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप कमांडेंट पी एल शर्मा, संजय प्रसाद, विकास कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

Exit mobile version