Site icon GIRIDIH UPDATES

पेड़ पर झूल रहा था मां – बेटा का शव, तालाब में डूबी मिली बेटी की लाश, एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Share This News

गिरिडीह में एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। इस बार यह शव एक मां और उसके एक बेटे ओर एक बेटी की है। घटना गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकायनयन पुर थाना क्षेत्र की है। इस घटना में जहां मां सरिता टुडू – 29 वर्ष ओर उसके बेटे सचित हेम्ब्रम -6 वर्ष का शव एक पेड़ पर झूलता हुआ पाया गया है, तो रेणु की पुत्री सरिता हेम्ब्रम 8 वर्ष का शव एक तालाब से मिला है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है और शव देखने के लिए काफी संख्या में आस – पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर मामले की छानबीन में जुट गयी है ओर तीनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाबत बताया गया कि तिसरी प्रखंड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के बारदोनी गांव निवासी चारो हेम्ब्रम कि बीती रात को अपनी पत्नी रेणु टुडू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद चारों हेंब्रम के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई थी। इधर आज सुबह जब बरदोनी गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में एक बच्ची का शव पाया गया तो इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची की पहचान चारो हेंब्रम की पुत्री सरिता हेंब्रम के रूप में की गई। इधर इसी घटना के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर एक मां – बेटे का शव झूलता हुआ पाया गया। एक साथ अलग-अलग इलाके में तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पेड़ पर झूलता हुआ शव सरिता हेंब्रम की मां-रेणु टुडू और उसके भाई सचित हेंब्रम की थी। फिर क्या एक साथ मां और उसके बेटे ओर बेटी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों शव को कब्जे में ले लिया है। इधर घटना के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य बिन्दुओ पर गहनता से जांच – पड़ताल में जुट गयी है। लोगों का कहना है की पति – पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ही चारो हेमब्रम ने अपनी पत्नी ओर बेटे – बेटी की हत्या कर दी होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Exit mobile version