Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह केंद्रीय पुस्तकालय में मनाई गई राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती

Share This News

राजा राममोहन राय राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता और गिरिडीह जिला केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से सोमवार 15 मई को राममोहन राय की 250वी जयंती मनाई गई। इस दौरान सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी के बाद जिला केंद्रीय पुस्तकालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलिन टोप्पो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा और सर जेसी बोस के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा थे।

Exit mobile version