गिरिडीह झारखण्ड

दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह विधायक ने मानसरोवर तालाब का किया निरीक्षण

Share This News

दुर्गा पूजा को लेकर आज गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने शहरी क्षेत्र के बरवाडीह स्तिथ मानसरोवर तालाब का निरीक्षण किया इस दौरान मौके पर नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, नगर निगम के कई पदाधिकारी, मानसरोवर तालाब समिति के बाबुल प्रसाद गुप्ता समेत स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इस दौरान मानसरोवर तालाब समिति के लोगों ने बताया कि इस तालाब में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की माँ दुर्गा की 14 प्रतिमा विसर्जन की जाती है।

 

इस दौरान गिरिडीह विधायक ने मानसरोवर तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ तालाब के आसपास पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था करने के बात कही। मौके पर झामुमो कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, अभय सिंह, रॉकी सिंह, संदीप गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।