Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निगम चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Share This News

झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत अन्य शामिल थे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारी गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय, अब्दुल कयूम महिला उच्च विद्यालय, कैंडी फाल्स स्कूल समेत अन्य मतदान केंद्रों में गए। एसडीओ विशालदीप खालको ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Exit mobile version