गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह समेत झारखंड के 5 जिलों में आज बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

Share This News

मौसम विभाग ने झारखंड में आज बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से भी चलने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद शामिल है। राज्य में बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।

इस बीच तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। 24 और 25 मई तक राज्य के दक्षिणी भाग में गर्जन और तेज हवाओं का असर रहेगा।