Site icon GIRIDIH UPDATES

किसान आंदोलन के पक्ष में उतरा कांग्रेस, गिरिडीह में निकाली पदयात्रा

Share This News

कृषि कानून के विरोध में किसान देशभर में आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने गिरिडीह में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने की। पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नय्यर के अलावे गिरिडीह प्रभारी ईश्वर आनंद, महमूद अली खान, डॉ मंजू कुमारी, उपेंद्र सिंह, मेहसर इमाम समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

पदयात्रा कार्यक्रम कांग्रेस ऑफिस से निकल कर बदडीहा तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय की। इस बाबत चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी नय्यर व प्रभारी ईश्वर आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक कृषि कानून को वापस नहीं ले लेता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है।

 

Exit mobile version