गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: माँ की गोद मे था बच्चा तभी पागल कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में किया गया भर्ती

Share This News
गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनी गांव में इन दिनों पागल कुत्ते ने अपना खौफ मचा रखा है और अब तक बच्चो सहित कुल 9 ग्रामीणों को अपनी चपेट में के चुका है। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल हरनी में मां बेटे के साथ एक अन्य बच्चे को पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितो में 10 वर्षीय विकेंद्र कुमार, 2 वर्षीय सोनू कुमार व उसकी मां शामिल है।
इस संबंध में बच्चे के परिजनों ने बताया कि 2 वर्षीय सोनू कुमार अपनी मां के गोद में था उसी बीच अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसे बचाने के क्रम में उसकी मां और 10 वर्षीय विकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले जाया गया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया।