गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह से पैदल केदारनाथ यात्रा पर निकले सरिया के विराट, लगभग 3 हजार किलोमीटर की दुरी तय करेंगे

Share This News

एक जमाना हुआ करता था की लोग पहले मीलों की यात्रा पैदल तय किया करते थे लेकिन आज के समय में ये संभव नही है।लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहें जो एक या दो हजार किमी की पैदल यात्रा नही बल्कि लगभग 3 हजार किलोमीटर की यात्रा पैदल करने की शुरुवात किया है। जो काम ये शख्स कर रहा है वो कोई मामूली बात नही है। उसके लिए सच्ची श्रद्धा और आस्था की जरुरत है।
हम बात कर रहे है गिरिडीह जिले के सरिया निवासी विराट सिंह उम्र 23 साल है और उन्होंने 3000 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने की शुरुआत रविवार से शुरू कर दी है जो की काशी विश्वनाथ,उज्जैन महाकाल, बद्रीनाथ सहित झारखण्ड से बिहार,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश होते हुवे उत्तराखंड के केदारनाथ पहुंचेंगे।

 

इस दौरान विराट सिंह ने बताया की भगवान शिव की भक्त हूँ इनकी आराधना करता हूँ, मेरा मन में विचार आया की पैदल तीर्थ यात्रा करनी चाहये। और भगवान भोले जी का इशारा भी था इसलिए मेने ठान लिया की में सरिया से केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग से करूँगा। जो की लगभग 6 महीने में कर लूंगा।विराट के पिता सरयू सिंह और माता मंजू सिंह का कहना है के जब विराट ने हमलोगो को पैदल यात्रा के लिए बताया तो पहले बहुत ही भयभीत हो गए थे लेकिन अपने मन को समझाते हुवे और भोले बाबा की जब बुलावा जब आ ही गया है तो हम उनको कैसे रोक सकते है। इसलिए पुरे विश्वास और आशीर्वाद के साथ हम सब उन्हें पैदल यात्रा के लिए विदा किये है।