गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह के बराकर नदी के समीप बने नवनिर्मित नंदप्रभा तीर्थ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

Share This News

गिरिडीह के बराकर नदी के समीप भगवान महावीर स्वामी के कैवल्य ज्ञान स्थल ऋजुबालिका में नवनिर्मित नंदप्रभा तीर्थ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सह दीक्षा महोत्सव आज से शुरू हो गया है। कार्यक्रम का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शुशील कुमार मोदी के द्वारा किया गया।

बताया जाता है कि गिरिडीह पीरटांड़ को रेखांकित करनेवाली बराकर नदी के तट पर नवनिर्मित भव्य नंदप्रभा तीर्थ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक दिसम्बर से 8 दिसबंर तक चलेगा।

कार्यक्रम जैनाचार्य मुक्तिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज व साधनारत साधु संतों के सानिध्य में चल रहा है। एक दिसम्बर से आठ दिसम्बर तक गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक की विधियां की जाएगी।

भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर नंदप्रभा तीर्थ को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया है। साथ ही भव्य पंडाल भी बनाया गया है। इस कार्यक्रम में जैन समाज के काफी संख्या में लोग देश-विदेश से पहुंचे है।