गिरिडीह झारखण्ड

प्लास्टिक पर बैन को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैली के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

Share This News

देशभर में 01 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पाद पर बैन लग गए है। ऐसे में गिरिडीह में भी इन उत्पादों का भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लग गई है। इसी को लेकर आज गिरिडीह शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नगर निगम गिरिडीह के सहयोग से प्लास्टिक बैन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने गिरिडीह के गांधी चौक से रैली निकलते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए टावर चौक पहुंची और लोगों को जागरूक किया। 

इस दौरान महिलाओं ने बताया कि सरकार के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसका इस्तेमाल खुद भी न करें और दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें। बाजार जाते समय कपड़ा से बना थैला अपने साथ रखें। ताकि, नगर निगम क्षेत्र को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त किया जा सके।