गिरिडीह झारखण्ड

बस की चपेट में आया बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल, मौके पर हुई मौत

Share This News

गिरिडीह। गिरिडीह साइबर थाना में पदस्थापित एक कांस्टेबल की मौत सड़क हादसे में हो गई। कांस्टेबल जितेंद्र कुमार अपनी बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे, इसी दौरान किसी बस ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत घटनास्थल पर हो गई। यह हादसा गिरिडीह टुंडी रोड पर हरसिंहरायडीह के पास की बताई जाती है। मृतक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार रांची के सिल्ली का रहने वाला था।

बताया जाता है कि वह अपनी बुलेट से गिरिडीह की तरफ आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है। घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां घटने की सूचना पाकर परिजनों के अलावा पुलिस के वरीय अधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य लोग पहुंच चुके हैं।