Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह उपायुक्त ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ

Share This News

गिरिडीह जिले में पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आज मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र, चैताडीह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 0-5 साल के बच्चों को पोलियों की खुराक भी पिलाई। उक्त अभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। आज बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाया जाएगा तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को घर-घर जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है।

साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा पल्स पोलियों अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके।

Exit mobile version