गिरिडीह झारखण्ड

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ गिरिडीह में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Share This News
देश में हो रही पेट्रोल -डीजल और गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी के साथ यूथ कांग्रेस और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य भी मौजूद थे। गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा की मोदी सरकार ने कोरोना काल में पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नागरिकों को ईंधन की मूल्यवृद्धि ने महंगाई के दलदल में ओर गहरा धकेल दिया है। कारपोरेट घरानों को लाभ दिलाने के लिए मोदी सरकार लगातर काम कर रही है।

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जमुआ विधानसभा प्रभारी सतीश केडिया ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाज़ारो में पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य 7-8 साल के दरम्यान सबसे न्यूनतम स्तर पर है फिर भी पूरे देश मे पेट्रोल और डीजल सर्वोच्च स्तर पर है। रोज पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ रही है। केंद्र सरकार को जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना होगा वरना कांग्रेस कमिटी चुप नही बैठेगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है और इस सरकार को मूल्य वृद्धि वापस लेनी होगी अन्यथा सरकार का जाना तय है। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंजू कुमारी, नेशब अहमद, राजेश तूरी हारून रशीद, कैसर तोहिद, सद्दाम हुसैन, अमित सिन्हा, मुनीर अंसारी, आनंद वर्मा, संतोष राय, मोती खान, मरगूब आलम, साकिब अहमद उपस्थित थे।