Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: जलसहीयाओं ने अपनी 5 सूत्री मांगो के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Share This News
आज शुक्रवार जलसहियाओ के द्वारा गिरिडीह झंडा मैदान से जुलूस जैसे माहौल में शहर भर में सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई कर्मचारी नेता अशोक सिंह कर रहे थे। इस प्रदर्शन में जलसहिया संघ की अध्यक्ष दिव्या देवी, जिला मंत्री सरिता देवी समेत काफी संख्या में जलसहिया शामिल हुई।
जलसहियाओ अपना विरोध प्रर्दशन करते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचकर के धरना दिया और सरकार व प्रशासन व के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा तय मानदेय 1,000 रुपए भी तय समय पर नहीं मिलता। लंबे अंतराल से जलसहियाओ को पोशाक की आपूर्ति नहीं की गई। हमलोग की मांग है इसे जल्द से जल्द दिया जाएं। साथ ही अपनी कई मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखित पत्र समाहरणालय अधिकारी को सौंपा।
Exit mobile version