Site icon GIRIDIH UPDATES

आया किसान विधायक के द्वार कार्यक्रम के तहत किसानों ने बाबुलाल मरांडी के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Share This News

आया किसान विधायक के द्वार कार्यक्रम के तहत किसानों ने मंगलवार को बरगंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। बताया गया कि धनवार और गावां अंचल सहित गिरिडीह जिला के कई अन्य अंचल के रजिस्टर टू का अधिकांश पन्ना फट जाने एवं अभिलेखागार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध किसानों द्वारा लगातार आवाज उठाया जा रहा है। लेकिन गिरिडीह के सभी विधान सभा क्षेत्र के विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के चुप्पी व खामोशी से किसान आहत हैं।

इसी से दुःखी किसानों ने मंगलवार को धनवार विधायक सह भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के बरगंडा आवास के समक्ष आया किसान विधायक के द्वार कार्यक्रम के तहत जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इससे पूर्व किसान मंच के सदस्य अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर झंडा मैदान गिरिडीह से विधायक बाबूलाल मरांडी के आवास के समक्ष पहुंचे। किसानों के हांथों में तख्तियां भी मौजूद थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अभिलेखागार में घूसखोरी से किसान परेशान हैं। इसलिए अब माननीयों के समक्ष गुहार लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। अगर माननीय विधायक नहीं सुनेंगे और घूसखोर अफसरों से उनका गठजोड़ जारी रहेगा। तब किसान न्यायालय का दरवाजा खटखाएगा।

मौके पर किसान मंच के संरक्षक अजित कुमार सिन्हा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में किसान मंच के संयोजक छोटेलाल मरांडी, जिला महासचिव गंगाधर यादव, सचिव देवचन्द्र यादव, गीता देवी, प्रियंका देवी, सीमा कुमारी, गायत्री देवी गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष हदीश अंसारी, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष बीरू प्रसाद वर्मा, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, देवरी प्रखंड अध्यक्ष अन्ना मुर्मू , छत्रधारी सिंह, हेमलाल सिंह, सरजू हांसदा,दुलारी मरांडी, बासुदेव मरांडी, जहांगीर अंसारी सहित सैकड़ों किसान मंच के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष हदीश अंसारी ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्योति सोरेन एवं महासचिव गंगाधर यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Exit mobile version