गिरिडीह झारखण्ड

झामुमो ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, केंद्र सरकार द्वारा डीवीसी का बकाया राशि काटने का किया विरोध

Share This News

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के खजाने से डीवीसी का बकाया राशि का काटे जाने के विरोध में सोमवार को झामुमो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के खजाने से पहली किस्त के रूप में 14 सौ करोड़ रुपये काटने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गिरिडीह विद्यायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर विद्यायक ने कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यकाल में डीवीसी का बकाया था, मगर केंद्र सरकार ने तब किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इस कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा पैसे को काटना सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य का जीएसटी का 74 सौ करोड़ रुपया केंद्र सरकार के पास है। अगर केंद्र सरकार इस राशि को राज्य सरकार को दे तो राज्य में विकास कार्यों में तेजी आ सकती है। मगर केंद्र सरकार गैर भाजपा शाषित राज्यों को जान बूझ कर परेशान करना चाहती है। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार जल्द जीएसटी के बकाया रकम को राज्य सरकार के हाथ में नहीं देगी तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, शाहनवाज़ अंसारी, प्रमिला मेहरा, प्रधान मुर्मू, गौरव कुमार, अभय सिंह, दिलीप रजक, अली हुसैन अंसारी, मो सत्तार, फरीद सुरेन मुर्मू, बिरालाल चौड़े, हरिलाल मरांडी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।