गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

गिरिडीह के प्रफुल कुमार मॉडल संयुक्त राष्ट्र इतिहास में भाग लेने जाएंगे दुबई

Share This News

मॉडल संयुक्त राष्ट्र इतिहास में गिरिडीह के प्रफुल कुमार का चयन हुआ है जो दुबई में हो रहे इस कार्यक्रम में भाग लेकर भारत की प्रतिभा को उभारेंगे। इस कार्यक्रम में 75 देशों के लोग शामिल होंगे जो अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बताया गया कि यह कार्यक्रम यूनाइटेड नेशन का एक मॉडल है जिसमे जाने माने प्रतिष्ठित लोग आएंगे और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में लोग अपने देश के बारे में वहां की संस्कृति, व्यवसाय, विदेशी संबंध, आदि विषयों में चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम दुबई में 16 से 19 सितम्बर तक होगा।