गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश राजनीति

गिरिडीह के प्रेम कुमार बने महाराष्ट्र में भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक।

Share This News

गिरिडीह के प्रेम कुमार को महाराष्ट्र भाजपा नें अहम जिम्मेदारी दी है।इन्हें महाराष्ट्र में भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाया गया है।असल में महाराष्ट्र बीजेपी ने हिंदी भाषियों को जोड़ने के लिए प्रेम कुमार को महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक झारखंड प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया है। उत्तर भारतीय मोर्चा, भाजपा महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. संजय पाण्डेय व उपाध्यक्ष कपिल राज वर्मा ने प्रेम कुमार को नियुक्ति पत्र दिया।मूल रूप से गिरिडीह के देवरी मंझलाडीह के रहने वाले प्रेम कुमार मुंबई और आसपास के जिलों में रहने वाले झारखंड मतदाताओं पर अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। गौरतलब है कि मुंबई की 227 सीटों में से 50 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं, जहां हिंदी भाषियों का वर्चस्व है।बताया गया महाराष्ट्र के महानगरपालिका में चुनाव होने हैं।

यही कारण है कि बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में झारखंड में अपना खासा प्रभाव रखने वाले प्रेम कुमार को उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक झारखंड प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि प्रेम कुमार भाजपा से लंबे वक्त से जुड़े रहे हैं और फिलहाल ये प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड इंटेलेक्चुअल फ़ोरम के संयोजक व संस्थापक भी है।प्रेम इंग्लिश लिटरेचर में मुम्बई विश्व विद्यालय से पोस्ट ग्रैजूएट करने के दौरान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

हिंदी भाषियों को,खासकर झारखंड के लोगों को जोड़े रखने के लिए बीच-बीच में दिल्ली और मुंबई में ये कार्यक्रम भी आयोजित करते रहते हैं।बताया गया कि हर साल झारखंड स्थापना दिवस भव्य रूप में ईनके द्वारा मुंबई में मनाया जाता है।इस बार भी 14 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव इनके नेतृत्व में मनाया जा रहा है।जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।