गिरिडीह झारखण्ड

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, दो टेम्पू में लाद कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था मांस

Share This News

गिरिडीह। नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुरैशी मुहल्ला से दो आॅटो में दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए फरीद कुरैशी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि फरीद कुरैशी रविवार की सुबह कुरैशी मुहल्ला से दो आॅटो में प्रतिबंधित मांस लाद कर बरवाडीह ले जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने एसआई असीम कुजूर के नेतृत्व में आरोपी को तिरंगा चाौक के समीप से दोनों आॅटो के साथ पकड़ने में सफलता पाई है।

गिरफ्तारी के बाद पकड़ा गया व्यक्ति ने अपने बचाव को लेकर हर सम्भव कोशिश की। हालांकि पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद उसने सच्चाई स्वीकार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह कुरेशी मुहल्ला से प्रतिबंधित मांस लेकर बरवाडीह जा रहा था। फरीद कुरैशी ने बताया कि महीनों से वह प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहा है।

इस संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फरीद कुरैशी कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है। वह डिमांड के अनुसार प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति अलग अलग स्थानों पर करता है। आरोपी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया जाएगा। वहीं जब्त मांस के सेम्पल को जांच के लिए भेजा जाएगा।