गिरिडीह झारखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के दिशा निर्देश पर भाजपा गिरिडीह अनुसूचित मोर्चा ने किया प्रेस वार्ता, झारखंड सरकार पर साधा निशाना

Share This News
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की ओर से गिरिडीह स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेसवार्ता में जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नगर निगम के पूर्व महापौर सुनील पासवान, नगर अध्यक्ष भाजपा हरमिंदर सिंह बग्गा,और अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश दास आदि मौजूद थे। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के निर्देशानुसार यह प्रेसवार्ता आयोजित की गई है।मौके कामेश्वर पासवान और सुनील पासवान ने कहा राज्य सरकार दलित विरोधी है। और राज्य सरकार अपने फायदे के अनुसार सभी काम करते हैं। केंद्र सरकार के मंत्री थावरचंद गहलोत के द्वारा दिए गए झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना की 6000 करोड़ राशि राज्य सरकार ने रोक रखी है।
जिससे राज्य के लाखों अनुसूचित जाति के विद्यार्थी आगे की पठन-पाठन कार्य करने में असफल हो रहे हैं। घोषणाओं की यह महागठबंधन की सरकार पूरी तरह दलित विरोधी सरकार है। एक तरफ जहां राज्य सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ यह सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के बाद भी गरीब गुरवे भूख से मरने के कगार पर पहुंच गए है। बताया गया कि 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में महा धरना का कार्यक्रम सरकार के खिलाफ आहूत है।जिसमें गिरिडीह जिले से भी दर्जनों दलित नेता राजभवन पहुचेंगे और महाधरना में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में इनके साथ भाजपा नेता हरविंदर सिंह बग्गा भी उपस्थित थे।