गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में आजसू ने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

Share This News

आजसू पार्टी गिरिडीह के द्वारा टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह के झंडा मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए टावर चौक पहुँचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार तीन दिनों से आजसू पार्टी के द्वारा हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी के खिलाफ और पिछड़ों के 27% आरक्षण को लेकर पूरे झारखंड से आजसू कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव करने का काम किया था उसी के क्रम में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हेमंत सोरेन की पुलिस प्रशासन ने लाठियां भांजी थी निहत्थे कार्यकर्ताओं पर इस तरह लाठीचार्ज करने से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला हुआ है

उसी को देखते हुए पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और आजसू कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब बर्खास्त किया जाए और पिछड़ों को आरक्षण 27% आरक्षण दिया जाए। मौके पर नगर महासचिव मयूर विश्कर्मा, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला प्रवक्ता बिरेन्द्र राम, संजीत तर्वे, सचिव अनिल यादव, मोहित यादव अमित यादव, विशाल वर्मा, राजेश पंडित, महेन्द्र वर्मा, केदार हाजरा, सुनील प्रजापति, अमित कुमार, भोला राणा, विशाल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।