Site icon GIRIDIH UPDATES

जीतन राम मांझी के आपत्तिजनक बयान से पंडा समाज नाराज़, किया पुतला दहन

Share This News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जहां पर वो ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। मांझी के इस अभद्र भाषा से विवाद बढ़ गया है।

इसी को लेकर गिरिडीह के टावर चौक में महा ब्राह्मण संघ गिरिडीह द्वारा जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महा ब्राह्मण संघ के कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को ब्राह्मण संघ बर्दाश्त नही करेगा।

Exit mobile version