गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

Share This News
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान टावर चौक पर गिरिडीह कांग्रेस जिला कमिटी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा राहुल गांधी एक नाम नहीं विचारधारा है जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी आज के मनुवादी विचारधारा वाले लोगों से लड़ने का हौसला दिखाया है।
वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी सोच है जिन्होंने विगत कई वर्षों में सरकार को हर खतरे से सचेत किया और कोरोना संक्रमण से प्रभावित भारत की जनता की उचित मांगों को सरकार के सामने रखा। जिसका पहले सरकार ने मजाक उड़ाया लेकिन बाद में उन्हीं मांगों को मानने को मजबूर हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय सिन्हा, नवीन आनंद, महमूद अली खान, आलमगीर आलम, सद्दाम हुसैन, निजाम अंसारी, कैसर तोहिद, मदन विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, अमित सिन्हा सहित कई प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित थे।