Site icon GIRIDIH UPDATES

राहुल गांधी आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, झारखंड में कल पहुंची थी न्याय यात्रा

Share This News

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन झारखंड के गोड्डा से अपनी यात्रा शुरू की है। वे दोपहर 2:30 बजे देवघर जाएंगे। देवघर में राहुल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर 3:15 बजे इवनिंग ब्रेक लेंगे। इसके बाद राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल देवघर से धनबाद जाएंगे।

धनबाद के हलकाटा में राहुल रात में रुकेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार (2 फरवरी) को बंगाल से होते हुए झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने यहां उनका स्वागत किया।

Exit mobile version