भाजपा नेता शिवम आज़ाद, युवा मोर्चा महामंत्री मिथुन चन्द्रवंशी,विवेक गुप्ता,सोनू चौरसिया, हब्लू गुप्ता के आदि के नेतृत्व में शहर में एक रैली निकाली गई। बाद में सैकडों लोगों नें गिरीडीह ब्लॉक परिषर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता कार्यक्रम से पूर्व युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर विभिन्न मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए सदर प्रखंड में आयोजित धरना स्थल पहुंचे।मौके पर भाजपाईयों ने युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान युवाओं ने बताया कि भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। एक दिन में इतने सदस्यों की सदस्यता एकसाथ होना भाजपा गिरिडीह के इतिहास का एक रिकॉर्ड भी है और संगठन को गौरवान्वित होने में अवसर भी है।
मौके पर जिला के महामंत्री संदीप डंगायच, सुभाषचंद्र सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय, चुन्नू कांत, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, शालिनी वैशखियार, संजय सिंह, निर्भय सिंह, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, अनूप सिन्हा, संत कुमार लल्लू, संजीत सिंह पप्पू, सुरेश मंडल, दारा हाजरा, गंगाधर दास, इनोद साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नये सदस्य शामिल थे।