Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह की राजनीतिक में बड़ी फेर बदल, भाजपा के कई वार्ड पार्षदों समेत कई लोगो ने थामा झामुमो का दामन

Share This News

गिरिडीह जिला में आज एक बड़ा राजनीतिक फेर-बदल देखने को मिला। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह- कार्यकारी अध्यक्ष झारखण्ड मुक्ति मोर्चा हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम के भाजपा समर्थित वार्ड सदस्यों सहित भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान कुल 13 लोगों ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में अपना भरोसा दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान हेमन्त सोरेन के रांची स्थित आवास में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार एवं झामुमो के गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में लोगों ने बीजेपी छोड़ झामुमो का हाथ थामा।

इस दौरान हेमन्त सोरेन ने कहा कि, “यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है एवं भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।

मौके पर उपस्थित गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा, “आम जनता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी अब उनकी छल कपट की नीति समझ में आने लगी है। जिससे तंग आकर लोग अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की तरफ उम्मीद लिए आ रहे हैं।

सदस्यता लेने वालों में
पूनम देवी- वार्ड पार्षद – 1

माया देवी- वार्ड पार्षद – 6

अशोक राम – वार्ड पार्षद- 11

अजय राम – वार्ड पार्षद(12)-सह- उपाध्यक्ष, गिरिडीह जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा

सोमार मरांडी – वार्ड पार्षद- 13

नीलम झा- वार्ड पार्षद- 14

सुमित कुमार- वार्ड पार्षद- 16

राजू यादव- वार्ड पार्षद- 28

सुदामा देवी – वार्ड पार्षद- 29

अजय कान्त झा- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह

अनील गुप्ता- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह

निरंजन प्रसाद राय- सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह

पवन कुमार रवानी – सदस्य, भाजपा गिरिडीह जिला

Exit mobile version