गिरिडीह झारखण्ड

रमेश बैस बने झारखंड के नये राज्यपाल, 7 बार सांसद बनने का है कीर्तिमान

Share This News
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया है। वह द्रौपदी मुर्मू की जगह झारखंड के नये राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही द्रोपदी मुर्मू का राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो गया। झारखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली राज्यपाल बनीं। झारखंड में अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल द्रौपदी मुर्मू का रहा। 18 मई 2015 को उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था। वह 6 साल से अधिक वक्त के लिए झारखंड की राज्यपाल रहीं।
रमेश बैस छत्तीसगढ़ के बीजेपी के बड़े नेता रहे हैं। रमेश बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे और 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। वे 1989 में रायपुर, मध्यप्रदेश से पहली बार 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे और 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित हुए थे। रमेश बैस अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।