गिरिडीह झारखण्ड

स्कूल संस्था द्वारा कोरोना काल में पीड़ित परिवारों को दिया गया राशन कीट।

Share This News

गिरिडीह : स्कूल संस्था की ओर से गरीब असहाय लोगों की सूची तैयार कर उनके बीच राशन किट वितरण किया गया। राशन किट वितरण कार्यक्रम में 12 नम्बर वार्ड की अधिवक्ता सह समाजसेवी सुनीता शर्मा मौजूद रही। मौके पर सुनीता शर्मा ने कहा कि वैसे लोगों का चयन इस वितरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है जो अति गरीब असहाय और जरूरतमंद है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना का टीका लेना चाहिए और मास्क भी पहनना जरूरी है। साथ ही समय-समय पर हाथ धोते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए यूनिसेफ, स्कूल, और चेतना विकास की ओर से कलस्टर कॉर्डिनेटर कुमारी निशा ने कहा कि आज सिरसिया में असहाय लोगों के बीच राशन वितरण किया गया। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र मैं चिन्हित कर जिस प्रकार से असहाय बुजुर्ग लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है,

उसी प्रकार से अन्य प्रखंड जैसे तिसरी, डुमरी और पीरटांड़ मैं भी जनहित में ये कार्य किया जा रहा है। इधर वार्ड 17 और वार्ड 19 में भी कलस्टर कॉर्डिनेटर पुष्पा शक्ति द्वारा के द्वारा 19 नम्बर वार्ड की सेविका अनिमा मसीह के सहयोग से वितरण किया गया ।
कुमारी निशा ने बताया कि कोविड-19 का वैक्सीन हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है और कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनना 2 गज दूरी का पालन करना 40 सेकंड तक साबुन और पानी से हाथ धोना भी बताया जा रहा है।
वितरण कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक विलियम जेकब की भूमिका महत्वपूर्ण रही।