गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह के लाल ने कर दिया कमाल, रवि कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल किया 38 वां स्थान

Share This News

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सोमवार को जारी परीक्षा के अंतिम परिणाम में गिरिडीह के रवि कुमार को देश में 38वां स्थान मिला है। उनके पिता अजय साहा पेशे से व्यापारी हैं और गिरिडीह शहरी क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला के रहने वाले है।

इस संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा झारखंड के कई प्रतिभागियों ने सफलता अर्जित की है। इस परीक्षा के बाद नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से 685 परीक्षार्थियों को चयनित किया गया है। जिसमे गिरिडीह के रवि कुमार समेत छह प्रतिभागी झारखंड से हैं। अब ट्रेनिंग के बाद ये देश की दशा और दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।