Site icon GIRIDIH UPDATES

देवघर त्रिकुट रोप-वे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 45 लोगों को बचाया गया

Share This News

 

देवघर त्रिकूट रोपवे हादसे में 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही 45 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। 45 घंटे की मशक्क्त के बाद भारतीय सेना, एनडीआरआफ, आइटीबीपी व वायु सेना लोगों को बचाने में सफल रही। इस हादसे पर राज्य से लेकर केन्द्र तक की नजरे टिकी थी। इस घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी।

घटना रामनवमी यानि कि रविवार शाम को घटी थी। रोपवे के तीन ट्रोलियों के पहाड़ से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। जिसमें 12 केबल कार आसमान में ही तार पर लटक गए थे। इन कारों में कुल 48 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गी थी। घटना की सूचना मिलते ही सांसद निशिकांत दुबे देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे।बउन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को लगाने का आग्रह किया। उनके आग्रह के बाद गृह मंत्रालय ने घटना की पूरी जानकारी ली। लोगों को बचाने का काम सेना ने सुबह से शुरू कर दिया था। इस बचाव कार्य में सेना के दो एमआई हेलीकॉप्टर लगाए गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री सहित जिला प्रशासन आला अफसर घटना स्थल पर पहुंचे। उस समय से डीसी सहित तमाम अफसर कैंप किए हुए हैं। स्थानीय लोग भी जिला प्रशासन की टीम को मदद पहुंचा रहे हैं। घटना के बाद आधा दर्जन लोगों को स्थानीय लोगों ने ही बचाया था।

Exit mobile version