गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के पर‍िणाम किसी भी वक्‍त हो सकते हैं जारी

Share This News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल किसी भी समय बोर्ड 10 और 12 के पर‍िणाम की घोषणा कर सकता है। झारखंड बोर्ड के पर‍िणाम आधिकार‍िक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

झारखंड बोर्ड रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्‍म तिथ‍ि की मदद लेनी होगी। बता दें कि झारखंड बोर्ड 10 और 12 के नतीजे का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं।
10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल तक किया गया था। वहीं 12वीं का एग्‍जाम 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया।