गिरिडीह झारखण्ड

रोटरी गिरिडीह के द्वारा फिर एक बार पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में किया गया कम्बलों का वितरण, कहा आगे भी चलेगा यह अभियान

Share This News
रोटरी गिरिडीह अपने नेक कामों से सदैव लोगों के चहेते बन गए हैं। गरीबों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए रोटरी कभी पीछे नहीं हटते। इनके द्वारा आज फिर ठंढ के बढते प्रकोप को देखते हुए पीरटांड प्रखंड के दुधनिया गांव में इस संस्था के सदस्य पहुंच कर वहाँ के आदिवासी ग्रामीणों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच बिस्कीट एवं चॉकलेट भी बाँटा गया।

बताया गया कि रोटरी गिरिडीह द्वारा इस वर्ष ठंढ में 500 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। आगे भी हम लोगों के द्वारा जहां पर गरीब और जरूरतमंद लोग के अलावे सुदूरवर्ती इलाकों में जो गरीब है, उन जगहों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। विदित हो की दो दिन पुर्व भी खंडोली के आस पास के गाँवों में इन लोगों के द्वारा 100 कंबल का वितरण किया गया था। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष राजन जैन, शिवप्रकाश बगेडीया, नवीन सेठी,बिजय सिंह,राजेश जालान,शंभू सरावगी,तारक नाथ देव,रोहित जैन इत्यादि मौजूद थे।