गिरिडीह झारखण्ड

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने लगाया फ्री डेंटल कैम्प, 215 बच्चो की हुई जांच

Share This News

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा आज एक डेंटल कैंप उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर में आयोजन किया गया, उसमें 215 बच्चों के दांतो का जांच किया गया और बच्चों को यह बताया गया कि अपना दांत की रक्षा कैसे कर सकते हैं, बच्चों को दो बार ब्रश करना है , बच्चों के बीच ब्रश और बिस्कुट का भी वितरण किया गया ,

रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा इसकार्य के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतलपुर के प्राचार्य कुमकुम प्रसाद ने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम अपने स्कूल में करने के लिए क्लब को आमंत्रित किया।

स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भी अपने दांतो का सही से देखरेख करने का भरोसा दिलाया और उन्होंने मन से रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अध्यक्ष बिकाश सिन्हा, सचिव सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सुजय राज गुप्ता, राजेंद्र तरवे, अनिल मिश्रा, डॉ निखिल अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कुमकुम प्रसाद, सहायक शिक्षिका बबीता रजक, गंगाधर पाठक ,सुरेंद्र कुमार मेहता, पूनम झा, संगीता कुमारी ,पंकज कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे।