Site icon GIRIDIH UPDATES

खबर का हुआ असर, सदर अस्पताल में बेड के नीचे पड़ी बीमार महिला का शुरू हुआ इलाज

Share This News

गिरिडीह अपडेट्स पर खबर प्रसारित होने के बाद सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की नींद टूटी और उनकी मानवीय संवेदना भी जागी। खबर का असर हुआ और लाचारी में कई दिनों से सदर अस्पताल के वार्ड में बेड से नीचे पड़ी कराहती बीमार वृद्ध महिला की सुध ली गयी। सिविल सर्जन के संज्ञान में मामला आने के बाद बीमार की साफ सफाई कर बेड पर लिटाया गया। महिला का समुचित इलाज भी आरम्भ किया गया और उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। खबर प्रसारण के बाद जब वह मामले से अवगत हुए तो फौरन बीमार महिला को फर्श से उठाकर बेड पर डाला गया। उसकी साफ सफाई की गई और देखभाल आरम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। साथ ही उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने का प्रबंध भी किया जा रहा है।

बता दें कि सदर अस्पताल के वार्ड में एक वृद्ध महिला बेहद दर्दनाक स्थिति में कई दिनों से बेड के नीचे अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। मगर उसका सुध लेने वाला कोई नहीं था। गिरिडीह अपडेट्स की टीम की नज़र जब महिला पर पड़ी तो इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बीमार महिला का इलाज शुरू किया गया।

Exit mobile version